चमोली : मासूम बच्चे के साथ पेड़ से लटका मिला महिला का शव
team HNI
April 27, 2022
उत्तराखण्ड, चमोली, चर्चा में, राज्य
165 Views
चमोली। जिले के नंदानगर विकासखंड के सरपाणी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक विवाहिता 20 साल की अनीशा ने अपने 14 महीने के बच्चे को पीठ पर बांधकर फांसी लगा ली। घटना में बच्चे की भी मौत हो गई। दोनों के शव पेड़ पर लटके मिले। घटना की सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सरपाणी गांव के ही निवासी देव सिंह नेगी ने बताया कि मृतका के परिजनों के अनुसार जब देर सायं तक अनीशा घर नहीं लौटी तो परिजनों के साथ ग्रामीणों ने गांव के ही पास जंगल की तरफ खोजबीन की। थोड़ी दूर जाकर अनीशा का शव पेड़ से लटका मिला। मृतका की पीठ पर उसका 14 माह का मासूम बच्चा भी मृत मिला। फिलहाल राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है।
CHAMOLI suicide 2022-04-27