Sunday , April 19 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : तेज रफ्तार कार ने पांच लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत

देहरादून : तेज रफ्तार कार ने पांच लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत

देहरादून। राजधानी दून के कैंट कोतवाली क्षेत्र में एक कार सवार ने एसबीआई एटीएम के पास पांच व्यक्तियों को टक्कर मार दी। हादसे में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों ने तीन युवतियां भी शामिल हैं। वहीं, इलाज के दौरान आईएमए में नौकरी करने वाले नेपाल मूल के दावा तमांग की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है।
पंडितवाड़ी चौकी के एसआइ कमल सिंह रावत ने बताया कि विकासनगर से देहरादून की तरफ आ रही एक कार ने पंडितवाडी एसबीआई एटीएम के पास किसी बड़े वाहन को ओवरटेक किया, तभी स्कूटी सवार सामने से आग गया। कार में टक्कर लगते ही कार का एयर बैग खुल गया, जिसके बाद कार ने अपना नियंत्रण खो दिया और एक साइकिल सवार व्यक्ति, पैदल चलने वाले राहगीरों को टक्कर मार दी।नेपाल मूल के 50 वर्षीय दावा तमांग की इलाज के दौरान मौत हो गई है दावा तमांग स्कूटी चला रहे थे। जबकि विजय गुप्ता, कीर्ति, राखी और सरोज का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply