अब हरक को लगा दूसरा ‘झटका’!
team HNI
October 29, 2020
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य
145 Views
- सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड भंग कर सचिव पद से दमयंती रावत को भी हटाया
देहरादून। आज गुरुवार को उत्तराखंड सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड गुरुवार को भंग कर दिया गया है। इसके साथ ही बोर्ड में सचिव पद से दमयंती रावत की भी छुट्टी हो गई है। बोर्ड के नए अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि आज ही नए बोर्ड की भी घोषणा हो सकती है।
गौरतलब है कि हाल ही में शासन ने बोर्ड के पुनर्गठन का पुर्नगठन किया था। इस दौरान शासन ने श्रम मंत्री हरक सिंह रावत को अध्यक्ष पद से हटाकर शमशेर सिंह सत्याल को जिम्मेदारी सौंपी थी। पद से हटाए जाने के बाद से ही नाराज चल रहे मंत्री हरक सिंह रावत और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की भी आज सचिवालय में मुलाकात हुई। इस दौरान उनके बीच केवल विभागीय कामकाज को लेकर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड के विवाद को लेकर उनकी कोई बात नहीं हो सकी। बोर्ड के नये ढांचे में तीन साल के लिए शमशेर सिंह सत्याल को अध्यक्ष का पदभार सौंपा गया है।
2020-10-29