Wednesday , April 17 2024
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तरकाशी: शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी: शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। दोपहर 12 बजकर 9 मिनट पर विधि विधान के साथ यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। यमुनोत्री धाम से यमुना जी की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ खरसाली गांव पहुंचाया जा रहा है। जहां अब 6 महीने तक शीतकालीन के दौरान मां यमुना के दर्शन होंगे।
गुरुवार सुबह मां यमुना के भाई शनिदेव सोमेश्वर देवता की डोली खरशालीगांव से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुए। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल व पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि भैयादूज पर दोपहर 12:09 पर विधिविधान के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट बंद किए गए।
इससे पहले सुबह 8:30 बजे मां यमुना के मायके खरशाली गांव से उनके भाई शनिदेव सोमेश्वर देवता की डोली बहन को लेने यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। यमुनोत्री धाम में इस बार रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालुओं ने धाम में पहुंच कर मां यमुना के दर्शन किए करीब पांच लाख श्रद्धालु पहुंचे।
वहीं बुधवार को अन्नकूट के पावन पर्व पर दोपहर 12.01 बजे विधि-विधान के साथ करीब दो हजार श्रद्धालुओं की मौजूदगी में गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर किए गए थे। मां गंगा की भोगमूर्ति सेना के बैंड और पारंपरिक ढोल-दमाऊं की अगुवाई में मुखबा के लिए रवाना हुई।
कपाट बंदी से पूर्व विशेष पूजा अर्चना के साथ गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया गया। मंदिर समिति के पदाधिकारी व तीर्थ पुरोहित हरीश सेमवाल, सुरेश सेमवाल, महेश सेमवाल, मुकेश सेमवाल, संजीव सेमवाल, पवन सेमवाल आदि ने गंगा की भोग मूर्ति का शृंगार किया। तय मुहूर्त में दोपहर 12.09 बजे मंदिर के भीतर अखंड ज्योति के साथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
सेना के बैंड व पारंपरिक वाद्य यंत्रों की अगुवाई में गंगा की भोग मूर्ति को डोली यात्रा के साथ गंगोत्री से मुखीमठ (मुखबा) के लिए रवाना किया गया। बृहस्पतिवार को डोली मुखबा पहुंचेगी जहां वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ भोग मूर्ति को मंदिर में विराजमान किया जाएगा। इस वर्ष रिकार्ड संख्या में तीर्थयात्री गंगोत्री धाम पहुंचे। इस बार धाम में 624451 तीर्थ यात्री पहुंचे जबकि यमुनोत्री धाम में 485635 तीर्थ यात्रों दर्शनों के लिए पहुंचे।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply