Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में आज से शुरू हुआ वंदे भारत ट्रायल, देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंची ट्रेन

उत्तराखंड में आज से शुरू हुआ वंदे भारत ट्रायल, देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंची ट्रेन

देहरादून। उत्तराखंड में वंंदे भारत एक्‍सप्रेस का ट्रायल शुरू हो गया है। इसके तहत डोईवाला और देहरादून रेलवे स्‍टेशन पर ट्रायल किया गया। इस ट्रेन के द्वारा वाया हरिद्वार देहरादून-नई दिल्ली का सफर अब आधे से भी कम समय में पूरा होगा।

मेरठ रेलवे बोर्ड ने आनंद विहार टर्मिनल से देहरादून के बीच शुरू होने वाली वंदे भारत ट्रेन की समयसारिणी जारी कर दी है। यह गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर स्टेशन पर नहीं रुकेगी। सहारनपुर के बजाय टपरी स्टेशन होते हुए संचालित होगी। इससे गाजियाबाद व मुजफ्फरनगर के लोगों की उम्मीद को झटका लगा। वहीं, यह ट्रेन सप्ताह में सिर्फ छह दिन चलेगी।

25 मई से बहुप्रतीक्षित अत्याधुनिक वंदे भारत ट्रेन का देहरादून-नई दिल्ली के बीच संचालन शुरू हो जाएगा। देहरादून से पूर्वाह्न 11 बजे चलकर ट्रेन के हरिद्वार पहुंचने का प्रस्तावित समय दोपहर 12 बजे है। हालांकि स्थानीय रेलवे प्रशासन को अभी रेलवे बोर्ड से ट्रेन के विस्तृत शेड्यूल का इंतजार है।

ट्रेन का शाम का समय
 स्टेशन     आगमन     प्रस्थान

आनंद विहार      00     5.50 
मेरठ सिटी     6.43     6.45
टपरी      8.04     8.06 
हरिद्वार      9.16     9.21
देहरादून      10.16 बजे रात     

ट्रेन का सुबह का समय
स्टेशन      आगमन      प्रस्थान 

देहरादून      00      7.00 
हरिद्वार      8.04     8.08
टपरी        9.27       9.29
मेरठ सिटी     10.32     10.34


About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply