Monday , February 16 2026
Breaking News
Home / अपराध / देहरादून प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार…

देहरादून प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार…

देहरादून। राजधानी देहरादून में प्रॉपर्टी डीलर मंजेश की हत्या के दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में एक आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था।

बता दें अर्जुन पुत्र बलवान निवासी सोनीपत ने अपने साथी सचिन के साथ मिलकर पैसों के लालच में प्रापर्टी डीलर मंजेश की हत्या कर फरार हो गया था। सचिन को पुलिस पहले ही अरेस्ट कर चुकी है। दोनों आरोपी पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुके हैं। दोनों आरोपियों की पहचान भी जेल में हुई थी। अरोपी एक साल पहले जमानत पर बाहर आए थे।

यहाँ भी पढ़े: पुलिस ने किया देहरादून प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का खुलासा, इस वजह से उतार दिया था मौत के घाट

अर्जुन ने सचिन को बताया था कि मंजेश ने प्रॉपर्टी में अच्छा पैसा कमाया है। उसकी प्रॉपर्टी का सारा काम वह ही देखता है। मंजेश के अकाउन्ट मे 38 लाख रुपए है, जिसकी सारी डिटेल उसके पास है, अगर सचिन उसका साथ दे तो दोनों मंजेश को मारकर उसके सारे पैसे निकाल सकते हैं, जिसे दोनों आधा आधा बांट लेंगे। अर्जुन की बातों में आकर दोनों ने मंजेश की हत्या कर दी थी।

गौर हो कि देहरादून में 30 नवंबर की सुबह चंद्रबनी इलाके में यमुनोत्री एनक्लेव के पास प्रॉपर्टी डीलर मंजेश कंबोज (41) का शव पड़ा मिला था। युवक की हत्या जूतों के फीतों से गला घोंटकर की गई थी। मृतक हरिद्वार के बिहारीगढ़ का रहने वाला था।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …