देहरादून। बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल ने राज्य सरकार की मुख्य योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में विकास कार्यों को आयाम दे रही है। उनके कार्यकाल में अटल आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का मुफ्त इलाज सबके लिए सुनिश्चित कर सरकार ने सभी को एक सौगात दी है। जिसका लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। कोरोना काल में मुफ्त अनाज वितरण के प्रभावशाली ढंग से कर प्रदेश सरकार ने किसी भी व्यक्ति को भुखमरी से पीड़ित नहीं होने दिया। जिसका श्रेय मुख्यमंत्री को जाता है। कोरोना से लॉकडाउन के बाद अब लॉकडाउन धीरे धीरे समाप्त हो रहा है जिसके कारण अर्थव्यवस्था पटरी लौट रही है। त्रिवेंद्र सिंह के प्रयासों से और केंद्र के सहयोग से ही विभिन्न योजनाओं के लिए राशि मिल रही है जिसे उन योजनाओं में उपयोग किया जा रहा है और समय-समय पर इन योजनाओं की समीक्षा भी की जा रही है। प्रदेश में स्मार्ट सिटी का कार्य तेजी से हो रहा है आने वाले कुछ समय में देहरादून, हरिद्वार सभी आधुनिक सुविधाओं से पूर्ण हांेगे।