Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / खेल / एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया

नई दिल्ली। आज शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का मैच टीम इंडिया ने 3-1 से अपने नाम कर लिया है। भारत के लिए दो गोल दागने वाले हरमनप्रीत सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ भारत के सात अंक हो गए हैं। टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचना अब पक्का हो गया है। हालांकि पाकिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। क्योंकि इस टूर्नामेंट में केवल 5 ही टीमें खेल रही हैं।
मैच के पहले और चौथे क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने भारत के लिए दो शानदार गोल दागे। जबकि पाकिस्तान के लिए एकमात्र गोल जुनैद मंजूर के खाते में आया। भारत के लिए आकाशदीप सिंह ने मैच में दूसरा गोल किया। भारत पहले क्वार्टर में 1-0 से आगे था। दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम गोल करने के लिए लगातार अटैक कर रही थी, लेकिन पाकिस्तान के डिफेंस ने 3 शानदार बचाव किए। भारत पहले क्वार्टर में भी दो और गोल कर सकता था, लेकिन पाकिस्तान के गोलकीपर अली अमजद ने दो शानदार बचाव किए।
हालांकि इस टूर्नामेंट में भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। पहले मैच में कोरिया के खिलाफ स्कोर 2-2 से ड्रॉ रहा था, लेकिन दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने धमाकेदार वापसी करते हुए बांग्लादेश को 9-0 से हरा दिया।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply