Sunday , February 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: मतदान से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ 

उत्तराखंड: मतदान से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ 

हल्द्वानी। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। लेकिन उससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी अपना कुनबा मजबूत करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में आज हल्द्वानी में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस का हाथ थामा।

हल्द्वानी में सोमवार को नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी में बड़ी सेंधमारी करते हुए भाजपा नेता एवं कालाढूंगी क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी योगेश जोशी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। योगेश जोशी के साथ बड़ी संख्या में आए हुए लोगों ने भी कांग्रेस का दामन थामा। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो विकास कर सकती है।

वहीं योगेश जोशी ने कहा उन्होंने साल 2016 में किन्हीं कारणों से बीजेपी का दामन थाम लिया था, लेकिन अब उनकी घर वापसी हुई है। ऐसे में वह पूरी मजबूती के साथ कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी को जिताने के लिए काम करेंगे और कालाढूंगी क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करेंगे।

बता दें लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी में भगदड़ मची हुई है। कई नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं तो वहीं बीजेपी के कई नेता कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं। ये सिलसिला लगातार जारी है। पार्टियां इसे नीतियों से प्रभावित बता रही हैं।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …

Leave a Reply