Saturday , April 27 2024
Breaking News
Home / खेल / IPL के ब्रॉडकास्ट राइट्स से बोर्ड को मिल सकते हैं 37 हजार करोड़ रुपए; क्या सचिन या धोनी टीम खरीदेंगे?

IPL के ब्रॉडकास्ट राइट्स से बोर्ड को मिल सकते हैं 37 हजार करोड़ रुपए; क्या सचिन या धोनी टीम खरीदेंगे?

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL के ब्रॉडकास्ट राइट्स के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) रिकॉर्ड डील कर सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक 2023 से 2027 तक 5 साल के लिए भारतीय बोर्ड को इस लीग के ब्रॉडकास्ट राइट्स के एवज में 500 करोड़ डॉलर (करीब 37 हजार करोड़ रुपए) तक मिल सकते हैं। BCCI ने 2018 से 2022 तक के लिए ये राइट्स 16,347.50 करोड़ रुपए में स्टार इंडिया को बेचा था।

दूसरी ओर यह खबर भी सामने आ रही है कि टीम इंडिया का एक पूर्व स्टार खिलाड़ी दो नई IPL टीम में से किसी एक को खरीदने का इच्छुक है।

दो नई टीमें जुड़ने से होगा फायदा
BCCI अगले सीजन से IPL में दो नई टीमें जोड़ने वाला है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है और बोली लगाने को इच्छुक पार्टियां बिड डॉक्युमेंट्स खरीद रही हैं। दो टीमें बढ़ने से IPL में मैचों की संख्या 60 से बढकर 74 हो जाएंगी। इस कारण ब्रॉडकास्ट राइट्स की रकम में भी इजाफा होगा।

नई टीमों से मिलेंगे 7 से 10 हजार करोड़ रुपए
BCCI ने नई टीमों के लिए 2000 करोड़ रुपए का बेस प्राइस तय किया है। माना जा रहा है कि टीमों की नीलामी इससे कहीं अधिक रकम में होगी। दोनों टीमों को मिलाकर बोर्ड को 7 से 10 हजार करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है।

विदेशी कंपनियां भी होड़ में
BCCI सूत्रों के मुताबिक IPL के ब्रॉडकास्ट राइट्स के लिए कई विदेशी कंपनियों ने भी रुचि दिखाई है। इनमें एक बड़ी अमेरिकी कंपनी भी शामिल है। हालांकि उस कंपनी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। BCCI के नियमों के मुताबिक ब्रॉडकास्ट राइट्स वही विदेशी कंपनी खरीद सकती है जिसका भारत में भी विंग हो। 2018 से 2022 तक के ब्रॉडकास्ट राइट्स खरीदने वाली कंपनी स्टार इंडिया की पैरेंट कंपनी वाल्ट डिज्नी है। वह भी अमेरिकी कंपनी ही है।

Manchester Unitedड की मालिक कंपनी ने खरीदे डॉक्युमेंट्स
BCCI सूत्रों ने बताया कि IPL की नई टीमों में ग्लेजर फैमिली ने भी रुचि दिखाई है। इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड का मालिकाना हक इसी फैमिली के पास है। सूत्रों ने बताया कि ग्लेजर फैमिली ने बिड डॉक्युमेंट लिए हैं। अब उनकी ओर से टीम पर बोली लगेगी या नहीं, यह अभी नहीं कहा जा सकता है।

वर्ल्ड कप जीतने वाला स्टार भी होड़ में
यह खबर भी सामने आई है कि नई टीमों में एक पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने भी रुचि दिखाई है। उस खिलाड़ी के बारे में कहा जा रहा है कि वह भारतीय टीम का पूर्व स्टार है और वर्ल्ड कप भी जीत चुका है। इशारा सचिन तेंदुलकर या महेंद्र सिंह धोनी की तरफ है। हालांकि इस बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है। हां, इतना जरूर कहा गया है कि वह स्टार क्रिकेट टीम में आंशिक हिस्सेदारी चाहता है और टीम के क्रिकेट से जुड़े फैसले खुद लेना चाहता है।

ये भी पढ़ें..

पाकिस्तान ने कहा- कोहली या रोहित नहीं बल्कि ये 2 भारतीय हमारे लिए सबसे बड़ा खतरा

हमसे फेसबुक में जुड़ने के लिए यहाँ click करे

About team HNI

Check Also

Asia Cup Final : जानिए क्या कहते हैं भारत-श्रीलंका के फाइनल मैचों के आंकड़े…

Asia Cup Final : एशिया कप का फाइनल 17 सितंबर को भारत और श्रीलंका के …

Leave a Reply