मध्यप्रदेश के भिंड जिले में बस और डंपर की टक्कर में 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई, बताया जा रहा है कि बस ग्वालियर से यूपी के बरेली जा रही थी।
इनमें एक महिला भी शामिल है। गोहद चौक थाना इलाके के पास हुए इस हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 4 लोगों की हालत नाजुक है। उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है। सभी मृतकों का शव गोहद अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। बस ग्वालियर से इटावा जा रही थी।
मंत्री तुलसी सिलावट ने ट्वीट कर कहा, दु:खद!! ग्वालियर-भिंड हाईवे पर बस दुर्घटना की सूचना मिली है। कुछ यात्रियों की मृत्यु और चोटिल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को मोक्ष दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
- चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्री ध्यान दें, अब रजिस्ट्रेशन के लिए देनी होगी फीस
- उत्तराखंड में फिर बदला मौसम, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
- देहरादून से उठा संस्कृति और संस्कारों का शंखनाद – मातृशक्ति को सीएम धामी का नमन
- राजधानी देहरादून में एक और मर्डर, बेसबॉल बैट से की दोस्त की हत्या…
- देहरादून गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड: जासूसी फिल्मों की तरह लिखी वारदात की पटकथा…
Hindi News India