मध्यप्रदेश के भिंड जिले में बस और डंपर की टक्कर में 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई, बताया जा रहा है कि बस ग्वालियर से यूपी के बरेली जा रही थी।
इनमें एक महिला भी शामिल है। गोहद चौक थाना इलाके के पास हुए इस हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 4 लोगों की हालत नाजुक है। उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है। सभी मृतकों का शव गोहद अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। बस ग्वालियर से इटावा जा रही थी।
मंत्री तुलसी सिलावट ने ट्वीट कर कहा, दु:खद!! ग्वालियर-भिंड हाईवे पर बस दुर्घटना की सूचना मिली है। कुछ यात्रियों की मृत्यु और चोटिल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को मोक्ष दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
- विकसित भारत के निर्माण में उच्च शिक्षा की अहम भूमिका- सीएम धामी
- उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरा वाहन, दो युवकों की मौके पर मौत
- केदारनाथ यात्रा में ओवररेटिंग पर पुलिस सख्त घोड़ा हॉकर्स पर की सख्त कार्रवाई
- जम्मू कश्मीर पुलिस की उत्तराखंड में छापेमारी, पाकिस्तान से कथित करोड़ों के लेनदेन से जुड़ी युवती गिरफ्तार
- उत्तराखंड भाजपा सरकार का बड़ा ऐलान, जंगलों की आग बुझाने वाले को 1 लाख इनाम…
Hindi News India