Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / Corona Update: देश में थम नहीं रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में आए 12 हजार से अधिक नए केस

Corona Update: देश में थम नहीं रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में आए 12 हजार से अधिक नए केस

नई दिल्ली: देशभर में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे की बात करें तो 12 हजार से अधिक नए केस सामने आए हैं। इससे पहले, कल यानी 21 अप्रैल को कुल 11,692 नए मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर अब 67,556 हो गए हैं। 21 अप्रैल को सक्रिय मरीजों की संख्या 66,170 थी। 24 घंटे में कोरोना से 10,765 मरीज रिकवर हुए हैं। अब तक 4 करोड़ 42 लाख 83 हजार 21 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना से 42 मरीजों की जान भी गई है। देश में कोरोना से अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 300 लोगों की जान जा चुकी है। देश में अब तक कोरोना के कुल 4 करोड़ 48 लाख 81 हजार 877 मामले सामने आ चुके हैं।

डेली पॉजिटिविटी दर- 6.17 फीसदी
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर- 5.29 फीसदी
एक्टिव केस- 0.15 फीसदी
रिकवरी दर- 98.66 फीसदी
मृत्यु दर- 1.18 फीसदी

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply