Sunday , March 16 2025
Breaking News
Home / अपराध / देहरादून: लिव इन पार्टनर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

देहरादून: लिव इन पार्टनर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक युवती ने शादी का झांसा देकर 13 साल तक शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिलीं जानकारी के अनुसार आईएसबीटी क्षेत्र निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि साल 2012 में उसकी जान पहचान क्षेत्र के ही एक शख्स से हुई थी। उस शख्स ने पहले दोस्ती की, फिर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। महिला का आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। ये पता चलने पर पीड़ित महिला के घरवालों ने उसे घर से निकाल कर रिश्ता तोड़ लिया।

जिसके बाद महिला कमरा लेकर रहने लगी। लिव इन पार्टनर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। 2015 में वो गर्भवती हो गई। महिला का कहना है कि नवंबर 2015 में उसने एक बच्ची को जन्म दिया तो उसने फिर से लिव इन पार्टनर से शादी करने को कहा, लेकिन वो बहाने बनाता रहा। इसी दौरान महिला को पता चला कि उसका लिव इन पार्टनर पहले से ही शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। महिला का आरोप है कि जब वो शादी के लिए बहाने बनाता रहा तो उसने उसे छोड़ देने को कहा। इस पर वो पीड़िता के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगा।

यहाँ भी पढ़े: उत्तराखंड: नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, बचने के लिए बदल रहा था ठिकाना

वहीं महिला का आरोप है कि आरोपी का भाई पार्षद है। उसे वह इसी बात को लेकर धमकाता। महिला का आरोप है कि अब वो उसकी 10 साल की जैविक बेटी से भी अश्लील हरकतें करने लगा है। मना करने पर जान से मारने की धमकी देता है।

कोतवाली पटेल नगर प्रभारी कमल सिंह ने बताया है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है, साथ ही घटना के संबध में आगे की कार्रवाई जारी है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: चार साल की मासूम से रेप का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

उधमसिंह नगर। खटीमा कोतवाली क्षेत्र में चार साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला …