Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : आखिरी साबित हुआ बेटी की शादी की खरीदारी का सफर!

देहरादून : आखिरी साबित हुआ बेटी की शादी की खरीदारी का सफर!

  • मोदी की रैली में जा रही बस से टकराई कार, माता पिता और बेटी की हादसे में मौत, दो बेटे गंभीर

देहरादून/सहारनपुर। आज शनिवार सुबह देहरादून हाईवे पर मोहंड के पास हुए एक भीषण हादसे में दूनवासी कार सवार दंपति और उनकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई और उनके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि उनकी बेटी की अगले माह शादी थी। खरीदारी के लिए ही पूरा परिवार सहारनपुर जा रहा था।
हादसा बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में देहरादून हाईवे पर मोहंड के पास हुआ। आज शनिवार सुबह करीब 9:45 बजे देहरादून की तरफ से आ रही वैगनआर कार ओवरटेक करते समय सामने से देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जा रही भाजपा समर्थकों की बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चला रहे प्रवीण चौहान पुत्र बहादुर चौहान (48) निवासी मेहूंवाला देहरादून, उनकी पत्नी मंजू चौहान (45) तथा बेटी शिल्पी (22) की मृत्यु हो गई। उनके दोनों बेटे दीक्षांत (20) तथा निशांत (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को सहारनपुर मोर्चरी भिजवाया। घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें वहां से भी हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार से तीन लाख रुपए भी बरामद हुए हैं जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है। पूरा परिवार बेटी की शादी की खरीदारी के लिये सहारनपुर जा रहा था। परिजनों के आने पर रकम उन्हें सौंप दी जाएगी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply