Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / क्रिकेट मैच जीते, लेकिन हाथ तुड़वा बैठे धामी

क्रिकेट मैच जीते, लेकिन हाथ तुड़वा बैठे धामी

  • क्रिकेट खेलते वक्त हुए थे चोटिल, एक्सरे के बाद चढ़ा प्लास्टर

देहरादून। बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शानदार पारी की बदौलत उनकी टीम मुख्यमंत्री-11 ने तो भाजयुमो-11 को परास्त कर दिया लेकिन सीएम धामी अपना हाथ तुड़वा बैठे।
क्रिकेट मैच के दौरान सीएम चोटिल हो गए थे जिससे उनके हाथ में सूजन आ गई थी। सूजन के बाद चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को एक्सरे की सलाह दी थी। डॉक्टरों की सलाह पर सीएम ने आज बुधवार सुबह दून मेडिकल कॉलेज पहुंचकर एक्सरे कराया। जिसमें उनकी कलाई में हेयर लाइन फ्रैक्चर निकला। इसके बाद डॉक्टरों ने उनके हाथ पर प्लास्टर चढ़ा दिया है। गौरतलब है कि धामी की कप्तानी पारी की बदौलत मुख्यमंत्री 11 ने भाजयुमो 11 को चार रन से हरा दिया। अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के मैदान में मुख्यमंत्री इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित सात ओवर में दो विकेट खोकर 49 रन बनाए थे। जिसमें कप्तान धामी ने नाबाद 14 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए तेजस्वी सूर्या की कप्तानी वाली भाजयुमो इलेवन की टीम एक विकेट खोकर 45 रन ही बना पाई थी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply