उत्तराखण्डचर्चा मेंदेहरादूनराज्य

देहरादून : पीड़ित से बदतमीजी पर कप्तान ने चौकी इंचार्ज को सिखाया सबक!

देहरादून। बिंदाल चौकी इंचार्ज ने चोरी हुए वाहनों की रिपोर्ट दर्ज नहीं की और शिकायतकर्ताओं के साथ बदतमीजी भी कर डाली। शिकायत मिलने पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बिंदाल चौकी इंचार्ज कमल रावत को तत्काल निलंबित कर दिया। वहीं इस मामले की जांच सीओ सीटी नरेंद्र पंत को दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक करीब एक महीने पहले ही तत्कालीन डीआईजी जन्मेजय खंडूरी ने कमल रावत को बिंदाल चौकी इंचार्ज बनाया था। आरोप है कि बिंदाल चौकी इंचार्ज बनने के बाद कमल शिकायतकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। इसकी शिकायत पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार तक भी पहुंची थी।
एसएसपी कुंवर ने साफ कहा कि यदि थाना और चैकियों में पहुंचने वाले पीड़ितों की सुनवाई सही ढंग से नहीं हुई और उनकी एफआईआर नहीं दर्ज की जाती है, तो ऐसे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर इस व्यवस्था में ही कोताही बरती जाएगी तो ऐसे थाना-चैकी प्रभारी अब नपेंगे।

Leave a Reply