देहरादून। कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र के हरभजवाला टीस्टेट के पास पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर और हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस द्वारा उपचार के लिए हॉस्पिटल लाया गया।
पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले आरोपियों ने बसंत बिहार में गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। तब से पुलिस उनकी तलाश में थी। तड़के हरभजवाला टीस्टेट के पास जंगल में ऑटो में सवार बदमाशों को पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट पर रोका तो वे भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के गोली लगी। एक बदमाश के पैर पर और दूसरे के हाथ में गोली लगी है। पुलिस ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें कोरोनेशन अस्पताल रेफर किया गया।
मुठभेड़ में घायल बदमाश सहारनपुर के शातिर गौ तस्कर हैं। आज सुबह भी वह जंगल में गोकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक मे आए थे। बदमाशों को पुलिस ने चेकिंग में घेरकर गिरफ्तार कर लिया है।
Hindi News India