Sunday , July 6 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है पूर्व सीएम की बेटी आरुषि निशंक, इस फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका

बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है पूर्व सीएम की बेटी आरुषि निशंक, इस फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका

देहरादून। पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल की बेटी आरुषि निशंक बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। दुनिया के सामुद्रिक सफर पर निकलीं नेवी की छह जांबाज महिला अफसरों पर आधारित फिल्म तारिणी से उत्तराखंड की मशहूर कथक नृत्यांगना आरुषि निशंक बालीवुड में डेब्यू करेंगी। आरुषि निशंक व लेखक कुमार विश्वास तारिणी के लेखन को पूरा करने में लगे हैं।

पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक ने तारिणी का शुभारंभ कुमार विश्वास के साथ मिलकर करने की घोषणा की। बताया कि यह प्रेरणास्पद कहानी उन छह महिला नौसेना अधिकारियों की थी, जिन्होंने वर्ष 2015 में पूरी दुनिया की ऐतिहासिक परिक्रमा की।

बताया कि तारिणी सिर्फ एक साहसिक कहानी नहीं, बल्कि महिला सशक्तीकरण का एक उत्सव व अद्भुत उपलब्धियों का प्रमाण है। इस प्रयास के माध्यम से महिलाओं को प्रेरित व सशक्त करने का उद्देश्य है। अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर बताया कि जल्द ही इस बारे में भी बताया जाएगा।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply