Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देश भक्ति सद्गुणों की जननी है : त्रिवेन्द्र

देश भक्ति सद्गुणों की जननी है : त्रिवेन्द्र

देहरादून। आज धर्मपुर विधानसभा के क्लेमेंटटाउन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ को हरिद्वार सांसद और पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्थानीय विधायक विनोद चमोली एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। त्रिवेन्द्र ने कहा कि देश भक्ति सद्गुणों की जननी है, अगर हमारे अंदर देशभक्ति का भाव है, तो हमारा राष्ट्रीय, सामाजिक और आर्थिक चरित्र हमेशा ऊंचा रहेगा, देशभक्ति का हमारा झंडा हमेशा ऊंचा रहेगा।

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का उत्सव देश के जन-जन अपने घर व प्रतिष्ठान में राष्ट्रध्वज तिरंगा लहराकर मनाएँ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अमृतकाल के पावन अवसर पर ‘विकसित भारत’ निर्माण का संकल्प लिया है और यह हमारा सौभाग्य है कि हम सभी इस ऐतिहासिक यात्रा के सहभागी हैं।

उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम सभी इस राष्ट्रव्यापी अभियान में शामिल हों और स्वतंत्रता का उत्सव मनाने के साथ उन तमाम वीर बलिदानियों को नमन करें जिन्होंने देश की संस्कृति, स्वतंत्रता व सम्मान के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया।इस अवसर पर निवर्तमान मेयर देहरादून श्री सुनील उनियाल गामा, वरिष्ठ नेता दिनेश अग्रवाल के अलावा भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पूर्व सैनिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …