Thursday , January 16 2025
Breaking News
Home / चर्चा में / गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार महिलाओं की ये टुकड़ी होगी शामिल, जानिए क्या है खास

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार महिलाओं की ये टुकड़ी होगी शामिल, जानिए क्या है खास

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की मुख्य परेड इस बार कई मायनों में हर बार से अलग होने वाली है। गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार तीनों सेना- थल सेना, वायुसेना और जल सेना की महिला सैनिक शामिल होंगी। मेजर जनरल सुमित मेहता ने मंगलवार को बताया कि इस बार तीनों सेना की महिला टुकड़ियां शामिल होंगी। कर्तव्य पथ पर 75वें गणतंत्र दिवस की परेड महिला केंद्रित होगी। ‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’ इस परेश का मुख्य विषय हैं।

परमवीर चक्र पुरस्कार विजेता भी हिस्सा लेंगे:-

कैप्टन योगेन्द्र यादव और सूबेदार मेजर संजय कुमार सहित दो जीवित परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं में से तीन गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे। मेजर जनरल मेहता ने आगे कहा कि फ्रांसीसी दल जिसमें भारतीय और नेपाली मूल के सदस्य शामिल हैं, गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगे। परेड के दौरान मार्च भी करेंगे। दो फ्रांसीसी राफेल विमानों के साथ एक फ्रांसीसी ईंधन विमान उनके ऊपर से उड़ान भरेगा। 

ये वाहन भी परेड में हिस्सा लेंगे:-

परेड में टेरेन वाहन, हल्के वाहन और विशेष गतिशीलता वाहन सहित विभिन्न नई पीढ़ी के वाहन भाग लेंगे। एएलएच ध्रुव रुद्र और एलसीएच प्रचंड फ्लाईपास्ट में हिस्सा लेंगे। भारतीय वायुसेना के फ्लाईपास्ट में लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और परिवहन विमान समेत 51 विमान शामिल होंगे। इसमें विमान में 15 महिलाएं होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्य आकर्षणों में शंख बजाकर आह्वान करना शामिल होगा। गणतंत्र दिवस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन मुख्य अतिथि होंगे।

बता दें कि इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस के दिन मुख्य अतिथि होंगे। यह छठी बार है, जब कोई फ्रांसीसी राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि बने हैं। साथ ही दूसरी बार फ्रांसीसी दल गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा ले रहा है। वहीं, इस बार 13,000 विशेष अतिथियों को बुलाया गया है।

About team HNI

Check Also

भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर के बीच सीधी उड़ान को मंजूरी, इस तारीख से शुरू होगी सेवा, ये रहेगा शेड्यूल

देहरादून/जौलीग्रांट। देहरादून एयरपोर्ट पर इतिहास रचते हुए पहली बार एक फ्लाइट तीन शहरों को जोड़ने …

Leave a Reply