Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / …तो हरदा को मिलने जा रही बड़ी जिम्मेदारी!

…तो हरदा को मिलने जा रही बड़ी जिम्मेदारी!

  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों का लेकर कांग्रेस में होने जा रहा बड़ा बदलाव

देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस आलाकमान बेहद गंभीर है। वह अपने इस मिशन को ‘करो या मरो’ के रूप में लेने जा रहा है। उत्तराखंड में कई गुटों में बंटी कांग्रेस की ताकत को एकजुट करने के लिये आलाकमान ने कवायद शुरू कर दी है। अब इस बात के पूरे संकेत मिल रहे हैं कि उत्तराखंड में भी आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव हो सकता है।
इन्हीं सुगबुगाहट के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के जल्द ही दिल्ली दौरे पर जाने की चर्चा है। उनके इस दिल्ली दौरे को बड़े बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी दिल्ली जा सकते हैं। यह भी माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और अनुभवी नेता हरीश रावत को उत्तराखंड में एक बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है और इसमें पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी हो सकती है। उत्तराखंड में आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस आलाकमान काफी सीरियस है और जल्द ही यहां पार्टी के अंदर कुछ बड़े बदलाव होने वाले हैं।
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दल जनता का दिल जीतने की कोशिश में जुटे हुए हैं। सत्ताधारी भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने भी कमर कस ली है और कांग्रेस अब भाजपा से मुकाबला करने की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस में इस बात को लेकर चर्चा में है कि चुनाव से पहले पार्टी प्रदेश इकाई में नई जान फूंकने जा रही है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply