Saturday , April 20 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पुरोला विस क्षेत्र के एक दर्जन प्रधान हुए कांग्रेसी

पुरोला विस क्षेत्र के एक दर्जन प्रधान हुए कांग्रेसी

  • प्रदेश में लगातार बढ़ रहा कांग्रेस का जनाधार : प्रीतम सिंह

देहरादून। आज बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में पुरोला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक दर्जन ग्रामसभाओं के प्रधानों के कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जनता का अब भाजपा सरकार से मोह भंग हो चुका है। जनता भाजपा सरकार की चौतरफा असफलताओं के कारण अब इस सरकार से पिंड छुड़ाना चाहती है और इसलिए बड़ी संख्या में  लोग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं
उन्होंने पार्टी में शामिल हुए ग्राम पंचायतों के प्रधानों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस का 135 वर्षों का समृद्ध इतिहास है और यह उनके लिए गर्व की बात है कि वह आज इस पार्टी के सदस्य बने हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता अब भलीभांति समझ गयी है कि उत्तराखंड का विकास केवल कांग्रेस के राज में ही संभव है। इसलिए 2022 में जनता कांग्रेस को सत्तारूढ़ करने के लिए आतुर है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सभी नव आगंतुक ग्राम प्रधानों का पार्टी में स्वागत करते हुए अपेक्षा की कि वे सभी पूरी ताकत से प्रीतम सिंह के नेतृत्व में उत्तराखंड में जन सरोकारों के लिए संघर्ष कर कांग्रेस की प्रदेश में सत्ता में वापसी करवाएंगे।
आज बुधवार को कांग्रेस में शामिल होने वाले ग्राम प्रधानों में स्वील की ग्राम प्रधान संतोषी, ग्राम सुरानु की सेरी के प्रधान जगदीश भारती, ग्राम सांखाल के प्रधान जगदीश कुमार, ग्राम मैराणा के प्रधान सोबन लाल, खड़मयासेम की ग्राम प्रधान अमीता देवी, ग्राम श्रीकोट के प्रधान धीरपाल सरियाल, कुरड़ा की ग्राम प्रधान ममता देवी, नागझाला की ग्रामप्रधान नीलम, दकाड़ा के ग्राम प्रधान अमर सिंह, गुनदियाट की ग्राम प्रधान लक्ष्मी, पाणी की ग्राम प्रधान प्रमिला, रोहित बिष्ट ग्राम किरानु, हरीश ग्राम डेरिका व राजेन्द्र कुमार ग्राम कुरड़ा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव अतोल सिंह रावत, यमुना घाटी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राणा, रेखा नौटियाल जिला महामंत्री, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनमोहन सिंह, प्रकाश कुमार डबराल उपस्थित रहे।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply