Wednesday , March 27 2024
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / आगामी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ‘घर घर भजपा’ अभियान की हुई शुरुआत

आगामी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ‘घर घर भजपा’ अभियान की हुई शुरुआत

 भारतीय जनता पार्टी के सांसद दुष्यंत गौतम ने बुधवार को पांच राज्यों में होने वाले विधानासभा चुनाव से पहले घर-घर भाजपा अभियान लांच किया। न्यूज एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए, गौतम ने कहा, ‘हर बूथ से हमारी पार्टी के कार्यकर्ता घरों में जाएंगे और परिवार के सदस्यों को कोरोना टीकाकरण कराने में मदद करेंगे। अगर उनकी दूसरी खुराक देय होती है, तो पार्टी कार्यकर्ता दूसरी खुराक का स्लाट बुक कर लेंगे। भाजपा सांसद ने बताया कि इस दौरान पार्टी द्वारा किए गए कार्यों की सूची वाले भाजपा के झंडे, स्टिकर और पर्चे भी बांटे जाएंगे।

कांग्रेस भी विधानसभा चुनाव के लिए जुटी

उधर, उत्तरखंड में भी कांग्रेस में मुख्यमंत्री की घोषणाओं, सरकार के नए लक्ष्यों और तेवरों से बेचैनी है। इसके जवाब में कांग्रेस द्वारा अब आम जन के बीच जाकर सरकार और भाजपा के खिलाफ मोर्चाबंदी की जा रही है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल गुरुवार से गांव-गांव कांग्रेस अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत करने जा रहे हैं।

राज्य स्थापना दिवस और इससे कुछ समय पहले से मुख्यमंत्री नई घोषणाओं के साथ ही उन्हें अमल में लाने पर ताकत झोंक रहे हैं। सरकार की इस सक्रियता को लेकर कांग्रेस में हलचल है। 2022 के चुनाव की तैयारी में जुटी प्रमुख प्रतिपक्षी पार्टी किसी भी तरह सरकार को हावी होने का मौका नहीं देना चाहती है। यही वजह है कि सरकार की ओर से नए कदमों की घोषणा होते ही कांग्रेस के दिग्गज नेता जनता के बीच जाने में देर नहीं कर रहे।

इससे पहले यहां पर नौ नवंबर को सरकार ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थी। कांग्रेस इन्हें महज चुनाव को ध्यान में रखकर जनता को लुभाने की सरकार की कवायद करार दे तो रही है, लेकिन इसकी जवाबी रणनीति को लागू करने में देरी नहीं की जा रही है। कांग्रेस इसी हफ्ते से गांवों का दौरा करेगी।

ये भी पढ़ें..

 यूपी-दिल्ली में और जहरीली हुई हवा, जानिए कैसे हुआ ये

हमसे फेसबुक में जुड़ने के लिए यहाँ click करे

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे इस नेता ने थामा भाजपा का दामन…

देहरादून। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा (BJP) जमीनी मोर्चे पर मजबूती के लिए हर दांव …

Leave a Reply