उत्तराखण्डचर्चा मेंराष्ट्रीय

गोवा, हिमाचल और उत्तराखंड में सैर कर सकेंगे दूसरे राज्यों के पर्यटक, इन नियमों का करना होगा पालन…

कोरोना वायरस से पुरे देश में लगे लॉक डाउन के बाद अब अनलॉक की प्रक्रिया पूरे देश में शुरू हो गई है। इस बीच देश में घूमने फिरने के सबसे फेवरेट डेस्टिनेशन गोवा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भी सैलानियों के लिए खोल दिए गए हैं। दूसरे राज्यों के पर्यटक अब इन राज्यों में घूमने आ सकते हैं, हालांकि इस दौरान पर्यटकों को कुछ नियमों का ध्यान रखना होगा। लॉकडाउन के दौरान घर में रह रह कर बोर हो चुके लोग अब दोबारा से इन जगहों पर घूमने की प्लानिंग बना रहे हैं। लेकिन अगर आप भी आने वाले दिनों में यहां हॉलिडे प्लान कर रहे हैं तो पहले ही एंट्री के नियम जान लीजिए। वरना वहां पहुंचने के बाद अच्छी खासी दिक्कत हो सकती है।

गोवा में एंट्री के नियम

गोवा सरकार ने सैलानियों के लिए अपने नियम तय किए हैं। इन नियमों का ध्यान रखना जरूरी है वरना होटल में रात गुजारने की जगह क्वारंटीन सेंटर में दिन कट जाएंगे।

  • एंट्री के समय आपको कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट दिखाना जरूरी है
  • साथ ही जिस होटल में रुकेंगे उसकी प्री-बुकिंग होनी जरूरी है
  • गोवा पहुंचकर होटल ढूंढने की इजाजत नहीं होगी
  • अगर आपने मेडिकल रिपोर्ट साथ नहीं लाए हैं तो राज्य में ही टेस्ट करवाना होगा
  • रिपोर्ट अगर पॉजिटिव आया तो गोवा के क्वारंटीन सेंटर में समय बिताना होगा

उत्तराखंड में एंट्री के नियम भी जान ही लीजिए

उत्तराखंड में जाने वाले सैलानियों के लिए गोवा के नियमों में से थोड़ा बदलाव है।

  • ऑनलाइन एंट्री पास लेना जरूरी। आप इस लिंक https://smartcity dehradun.uk.gov.in से आवेदन कर सकते हैं।
  • रजिस्ट्रेशन के वक्त कोविड-19 संबंधी रिपोर्ट अपलोड करनी होगी।
  • राज्य में घूमते वक्त पर्यटक को ये रिपोर्ट अनिवार्य रूप से अपने साथ रखनी होगी।
  • जिन पर्यटकों ने टेस्ट नहीं कराया है, उन्हें राज्य में आने पर कम से कम 7 दिन की होटल बुकिंग करानी होगी।
  • बदरीनाथ और केदारनाथ में फिलहाल बाहरी राज्यों के निवासियों की एंट्री नहीं।
  • हरिद्वार और ऋषिकेश में एंट्री के लिए मिल रही 4 घंटे की अनुमति।

हिमाचल के लिए हैं थोड़े अलग रूल्स

उत्तराखंड प्रदेश की तरह ही हिमचाल सरकार ने भी कुछ मिलते जुलते ही नियम बनाए हैं।

  • कोरोना कम से कम तीन दिन पुराना ही टेस्ट रिपोर्ट एंट्री के लिए मान्य।
  • बस, ट्रेन और फ्लाइटें नहीं चल रही हैं, अपनी कार से ही यात्रा करना होगा।
  • आपको http://covid19epass.hp.gov.in से भी ई-पास मिल सकता है।
  • प्रवेश से पहले अपनी गाड़ी भी रजिस्टर करवाना जरूरी।
  • कम से कम 5 दिन होटल का किराया देना ही होगा।

Leave a Reply