अपराधउत्तराखण्डचर्चा मेंराज्यहरिद्वार

उत्तराखंड : रिश्ते हुए शर्मसार, कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार

रुड़की। हरिद्वार के पिरान कलियर में एक हैवान पिता ने रिश्तों को तार-तार कर दिया। थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने अपनी सगी बेटी को हवस का शिकार बना दिया। बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां किसी काम से बाहर गई थी। तभी आरोपी ने बेटी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है।

वहीं महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति ने उसकी नाबालिक बेटी जिसकी उम्र करीब 13 साल है उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। महिला ने बताया कि उस समय वह वह घर से बाहर अपने पैसे निकलवाने गई थी और बाकी बच्चे भी घर से बाहर ही थे। उसके पति ने बेटी को अकेला पाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना दिया। जब बच्ची की माँ वापस लोटी तो उसने देखा कि बच्ची डरी सहमी बैठी है। माँ के द्वारा पूछने पर पीड़िता ने आपबीती बताई। तो मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में महिला पुलिस थाने पहुंची, जहां महिला ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में सख्त कारवाई की मांग की है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।

Leave a Reply