Friday , February 20 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / दिल्ली चुनाव से पहले हरिद्वार मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दिल्ली चुनाव से पहले हरिद्वार मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और मंगलौर विधानसभा से विधायक काजी निजामुद्दीन को पार्टी आलाकमान ने बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें दिल्ली एआईसीसी इंचार्ज बनाया गया है। काजी निजामुद्दीन के पास संगठन में राष्ट्रीय सचिव की भी अहम जिम्मेदारी है। जिसकी एस मीनाक्षी नटराजन अध्यक्ष होंगी जबकि इमरान मसूद और प्रदीप नरवाल को इस कमेटी का सदस्य बनाया गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के अगले साल फरवरी में होने की उम्मीद है।

स्क्रीनिंग कमेटी का गठन

कांग्रेस ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लकार्जुन खरगे ने काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को तत्काल प्रभाव से दिल्ली का एआईसीसी प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं पार्टी ने दिल्ली के प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया के योगदान की तारीफ भी की। कांग्रेस अध्यक्ष ने दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तत्काल प्रभाव से स्क्रीनिंग कमेटी का गठन भी किया है। कांग्रेस ने दिल्ली के लिए स्क्रीनिंग कमेटी में मीनाक्षी नटराजन को अध्यक्ष, इमरान मसूद और प्रदीप नरवाल को सदस्य नियुक्त किया है।

कौन हैं काजी निजामुद्दीन

काजी निजामुद्दीन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं. वो उत्तराखंड की मंगलौर विधानसभा सीट से विधायक भी हैं। उनके पिता काजी मोहम्मद मोहियुद्दीन उत्तराखंड के पहले प्रोटम अध्यक्ष भी थे। काजी निजामुद्दीन कई राज्यों में कांग्रेस के प्रभारी और सह प्रभारी के रूप में काम कर चुके हैं। उन्हें कश्मीर में मीडिया कॉर्डिनेटर बनाया गया था। इसके अलावा वो राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी के रूप में भी काम कर चुके हैं। दिल्ली में काजी निजामुद्दीन को कांग्रेस ने अब बड़ी जिम्मेदारी है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …