Friday , April 26 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / कपिल शर्मा के शो में दिखेंगी ओलंपिक की हैट्रिक गर्ल वंदना

कपिल शर्मा के शो में दिखेंगी ओलंपिक की हैट्रिक गर्ल वंदना

हरिद्वार। धर्मनगरी के छोटे से गांव से निकलकर टोक्यो ओलंपिक का सफर तय करने वाली हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया पर अब पूरा देश प्यार लुटा रहा है। राज्य सरकार ने उन्हें ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। दर्शक उन्हें जल्द ही टीवी की दुनिया के मशहूर शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा संग हंसी-ठहाके लगाते देखेंगे।
उन्हें कपिल शर्मा शो में बतौर गेस्ट बुलाया गया है। वंदना कटारिया इन दिनों सपनों की नगरी मुंबई में हैं। जहां उन्होंने प्रोग्राम की शूटिंग में हिस्सा लिया। शो की शूटिंग के लिए वंदना कुछ दिन पहले हरिद्वार से मुंबई गई थीं। इसकी जानकारी वंदना के भाई पंकज कटारिया ने दी। उन्होंने बताया कि वंदना कटारिया जल्द ही ‘द कपिल शर्मा शो’ में मेहमान के तौर पर नजर आएंगी। उनके साथ स्टार हॉकी प्लेयर रानी रामपाल और सुशीला भी कपिल शर्मा शो दिखेंगी।
गौरतलब है कि स्टार हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया हरिद्वार के रोशनाबाद गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने ओलंपिक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एक के बाद एक 3 गोल लगाकर टीम को जीत दिलाई। इसी के साथ वो ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। वंदना के शानदार खेल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची थी। राज्य सरकार ने उन्हें इस साल तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया है। साथ ही उन्हें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया है।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply