Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, मैदानी क्षेत्रों में आज से लू का अलर्ट…

उत्तराखंड में भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, मैदानी क्षेत्रों में आज से लू का अलर्ट…

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क होने से मैदानी क्षेत्र में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने के साथ ही पर 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। दून में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है।

इसके साथ ही दोपहर में लू के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में तपिश बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास है, लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह भर प्रदेश में मौसम के मिजाज में परिवर्तन के आसार नहीं है। इसके साथ ही आज से मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने से प्रदेश में वर्षा नहीं हो रही है और मौसम शुष्क बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। चटख धूप के बीच मैदानी क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। पारे में भी इजाफा हो सकता है। हालांकि, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथैरागढ़ में कहीं-कहीं आंशिक बादलों के साथ हल्की बूंदाबांदी संभव है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply