चर्चा मेंराष्ट्रीयहेल्थ

कोरोना संक्रमित मरीजों के आंसुओं से भी फैल रहा है संक्रमण

  • गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 20 से अधिक मरीज मिले
  • दो मरीजों की एक आंख की रोशनी गायब, दूसरी ऑपरेशन से बचाई

गोरखपुर। देश में कोरोना संक्रमण के लगातार मरीजों की संख्या घटने के बाद नये-नये लक्षण सामने आने लगे हैं। संक्रमित मरीजों के आंसुओं से भी संक्रमण फैल रहा है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऐसे 20 से अधिक मरीज मिले हैं, जिनके आंसुओं में कोरोना वायरस मिला है। इन मरीजों के आंसुओं का नमूना लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग को भेजा गया था। जांच में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से दो मरीज ऐसे हैं, जिनकी एक आंख की रोशनी चली गई है, जबकि दूसरे आंख की रोशनी बचाने के लिए ऑपरेशन करना पड़ा। डॉ. रामकुमार जायसवाल ने बताया कि ऑक्युलर मैनिफेस्टेशन (ऑक्युलर मैनिफेस्टेशन वह लक्षण है जो शरीर में होने वाले किसी रोग की वजह से आंख पर असर डालता है) वाले लगभग 50 प्रतिशत मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इन मरीजों के आंसुओं की आरटीपीसीआर जांच हुई तो कोरोना पॉजिटिव निकले। समय रहते जांच हो गई, वरना आंसुओं से संक्रमण शरीर के दूसरे हिस्से में भी जा सकता है। संक्रमण दिमाग की नस तक भी जा सकता है। विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि अगर आंखों में ज्यादा लालीपन और जलन हो तो एक बार नेत्र रोग विशेषज्ञ को जरूर दिखाएं।

Leave a Reply