Friday , April 19 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / देवघर रोपवे हादसा : 12 लोगों का किया गया रेस्क्यू, 2 अभी भी फंसे!

देवघर रोपवे हादसा : 12 लोगों का किया गया रेस्क्यू, 2 अभी भी फंसे!

देवघर: झारखंड के देवघर में त्रिकूट पर्वत पर रोपवे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिये रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि 2500 फीट की ऊंचाई पर भी तीन ट्रिलियन फंस गए हैंं। आज सुबह से ही इंडियन एयरफोर्स समेत आइटीबीपी व सेना के जवान और एनडीआरएफ की टीम के साथ स्‍थानीय लोग रोपवे में फंसे लोगों को बचाने की जद्दोजहद में जुटे हैं। जानकारी के मुताबिक, आज 12 लोगों निकाल लिए गये है। हालांकि, 2 लोग अभी भी ऊपर फंसे हुए हैं।
देवघर रोपवे हादसे में बचाव अभियान के इंचार्ज अश्विनी नायर ने बताया कि, हम लगातार बचाव अभियान चला रहे हैं। अब कुछ ही लोग ऊपर रह गए हैं। उन्होंने बताया कि, उम्मीद है कि आज सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। व​​ही सोमवार की शाम तक चले रेस्क्यू आपरेशन के बाद 33 पर्यटकों को सकुशल निकाल लिया गया था। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना के दो हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। हालांकि,देर रात अंधेरा होने के कारण अभियान रोक दिया गया था। इस कारण लोगों के पास खाने-पानी का सामान पहुंचाना भी मुश्किल हो गया था। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक इस ऑपरेशन में वायु सेना के तीन हेलिकॉप्टर को लगाया गया है। आला अधिकारी लगातार मौके पर कैंप कर रहे हैं। इस हादसे में बचाए गए कुछ लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply