Tuesday , November 28 2023
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / भारत-मालदीव का संयुक्त सैन्य अभ्यास एकुवेरिन उत्तराखंड के चौबटिया में शुरू…

भारत-मालदीव का संयुक्त सैन्य अभ्यास एकुवेरिन उत्तराखंड के चौबटिया में शुरू…

नई दिल्ली। भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के बीच 24 जून 2023 तक चौबटिया, उत्तराखंड में होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास “एक्स एकुवेरिन” के 12वें संस्करण का आगाज़ हो गया है। ‘मित्र’ अर्थ वाला एकुवेरिन, भारत और मालदीव में वैकल्पिक रूप से आयोजित होने वाला एक द्विपक्षीय वार्षिक अभ्यास है।

भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल की एक पलटन इस अभ्यास में शामिल हैं। एकुवेरिन का अर्थ है मित्रता, भारत और मालदीव में वैकल्पिक रूप से किया जा रहा यह अभ्यास एक द्विपक्षीय वार्षिक अभ्यास है। इस अभ्यास का उद्​देश्य संयुक्त राष्ट्र के शासनादेश के तहत काउंटर इंसर्जेंसी, काउंटर टेररिज्म ऑपरेशन में इंटर आपरेबिलिटी को बढ़ाना है। इसके साथ साथ संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यों को पूरा करना है।

इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में जोर सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने, सामरिक स्तर पर दोनों बलों के बीच समन्वय और सहयोग बढ़ाने पर है। इस संयुक्त अभ्यास से दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत होंगे। इससे पूर्व इसका 11वां संस्करण वर्ष 2021 के दिसंबर माह में मालदीव में हुआ था। रक्षा पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि यह संयुक्त सैन्य अभ्यास दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के संयुक्त अभ्यास से लेकर रक्षा प्रशिक्षण और उपकरण आवश्यकताओं के साथ मालदीव की सहायता करने तक विस्तृत है. दोनों देशों के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक और सैन्य सहयोग में बहुत करीबी और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। ‘एकुवेरिन’ दोनों देशों के बीच इन संबंधों को और मजबूत करेगा।

About team HNI

Check Also

Assembly Election 2023: वोटर कार्ड गुम होने पर भी ऐसे डाल सकते हैं वोट, जानिए प्रक्रिया…

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत नक्सल प्रभावित बस्तर …

Leave a Reply