Monday , May 13 2024
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / मिला वही मुकाम जिसकी वो हकदार थीं

मिला वही मुकाम जिसकी वो हकदार थीं

चडीगढ़। अमेरिका की उपराष्ट्रपति चुनी गईं कमला हैरिस की मौसी डॉ. सरला गोपालन का कहना है कि उसने वो मुकाम हासिल किया जो वह बनाना चाहती थी। सरला चंडीगढ़ में डॉक्टर है। सरला ने बताया कि कमला चंडीगढ़ और कई अन्य स्थानों पर हमसे कई बार मिलने के लिए आई है। मैंने कमला को सदैव अच्छे बच्चे के रूप में बड़े होते देखा है।
डॉक्टर गोपालन चेन्नई से ताल्लुक रखने वाली हैरिस की मां श्यामला गोपालन की छोटी बहन हैं। श्यामला का जन्म चेन्नई में हुआ था इसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गईं। श्यामला एक प्रमुख कैंसर शोधकर्ता और कार्यकर्ता थीं। इस वर्ष की शुरुआत में अपने नामांकन स्वीकृति भाषण में कमला हैरिस ने अपनी मौसियों और चिट्टियों (तमिल में इस्तेमाल किए जाने वाला शब्द) का उल्लेख किया था।
डॉक्टर सरला ने कहा कि उनका परिवार बहुत खुश है कि कमला हैरिस ने इतिहास रच दिया है। कमला उपराष्ट्रपति पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं। इसके अलावा वो पहली भारतीय-अमेरिकी भी हैं जिसने यह मुकाम हासिल किया है। हैरिस के नाना का जन्म थुलासेंथीरापुरम में हुआ था। यह चेन्नई से 320 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

About team HNI

Check Also

ऋषिकेश: गंगा में डूबे युवक का शव बरामद, आठ लोगों का ग्रुप आया था घूमने

ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला क्षेत्र के मस्तराम घाट में डूबे युवक का एसडीआरएफ ने शव बरामद …

Leave a Reply