Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मुंबई में उत्तराखंड के इन हस्तियों को किया सम्मानित

मुंबई में उत्तराखंड के इन हस्तियों को किया सम्मानित

मुंबई। मुंबई की सामाजिक सांस्कृतिक संस्था ‘अभियान’ की ओर से उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मुंबई के मालाबार हिल स्थित राजभवन में कार्यक्रम आयोजन किया। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के हाथों मुंबई में सेवारत कई उत्तराखंडी हस्तियों को सम्मानित किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता सुशीला कानपुडे, शिव सिंह रौतेला, स्वरूपचंद पोखरियाल, रतनमणि अंथवाल, मीनाक्षी भट्ट, महावीर सिंह बिष्ट, अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, माधुरी के संपादक विनोद तिवारी, पत्रकार केशरसिंह बिष्ट आदि को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक एवं अभियान के संस्थापक अमरजीत मिश्र ने देवभूमि को कला व संस्कृति का भंडार बताते हुए देशभक्ति में अटूट आस्था का केंद्र भी बताया। मेरी सहेली की डिजिटल एडिटर कमला बडोनी ने ‘रम्माण’ पुस्तक देकर राज्यपाल का स्वागत किया तथा जे डी तिवारी ने उत्तराखंड की प्रतीक टोपी राज्यपाल को पहनाई।
राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र व उत्तराखंड की सामाजिक-सांस्कृतिक दर्शन में एकरूपता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराष्ट्र और उत्तराखंड की बोली और संस्कृति में कई समानताएं नज़र आती हैं। उत्तराखंड और उत्तराखंडियों के बारे में कोश्यारी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के लोग कर्मठ होते हैं इसलिए जहां भी जाते हैं, वहां अपनी मेहनत और ईमानदारी से अपनी जगह बना लेते हैं। उन्होंने कहा कि गांव में भी उत्तराखंड के लोग अपने लिए रोजगार के विकल्प खोज लेते हैं इसलिए उत्तराखंड में कभी भुखमरी जैसी स्थिति नहीं आती।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply