चर्चा में

कपिल मिश्रा ने दिल्ली के CM को दिया नया नाम

दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी से बाहर किए जा चुके नेता कपिल मिश्रा का सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला जारी है। अरविंद केजरीवाल पर हवाला कारोबार में शामिल होने का आरोप लगा चुके मिश्रा ने मंगलावार को अपने राजनीतिक गुरु को नया नाम दे दिया। कपिल मिश्रा ने ट्वीट में दिल्ली के सीएम के लिए ‘अरविंद हवाला केजरीवाल’ नाम का इस्तेमाल किया है। मिश्रा ने सुबह 11.30 बजे ACB दफ्तर में AAP के रूस दौरे को लेकर नया खुलासा करने का ऐलान भी किया है।


कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया, ‘AAP को जो चंदा आया वह ऐसी कंपनियों से आया जिसमें हवाला से जुड़े लोग। एक रशिया यात्रा की जानकारी मिली उसका हवाला से लिंक। अरविंद केजरीवाल जिस हमेप्रकाश का लेटरहेड छिपाते हैं उसकी कंपनियों पर हवाला मामले में छापे। हवाला, हवाला, हवाला- अरविंद हवाला केजरीवाल रख दिया जाए क्या आपका नाम।’

Leave a Reply