Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / मालदीव में भीषण आग लगने से दर्दनाक हादसा, 9 भारतीयों सहित 10 की मौत

मालदीव में भीषण आग लगने से दर्दनाक हादसा, 9 भारतीयों सहित 10 की मौत

माले: मालदीव में आग लगने से एक बड़ा हादसा हो गया है। राजधानी माले की एक इमारत में भीषण आग लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जिनमें नौ भारतीय शामिल हैं। इसके अलावा कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।
अधिकारियों ने कहा कि आग में नष्ट हुई एक इमारत की ऊपरी मंजिल से 10 शव बरामद किए गए। बताया गया कि इस इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक गैरेज था और उसी में आग लगने के बाद पूरी इमारत इसके चटेप में आ गई और देखती ही देखते आग का गुब्बार आसमान में उठने लगा और चारों ओर चीख-पुकार मच गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान ऊपरी मंजिल पर 10 लोगों के शव मिले, जिनमें नौ भारतीय और एक बांग्लादेशी है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply