चर्चा में

लाखों छात्रों की ज़िंदगी से खेल रही है केंद्र सरकार-मनीष सिसौदिया

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया (Manish Sisodia) ने केंद्र सरकार से शनिवार को जेईई (Joint Entrance Examination,JEE) और नीट (NEET) को कैंसिल करने की मांग की. उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा कि जेईई-नीट की आड़ में केंद्र सरकार लाखों छात्रों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रही है. केंद्र सरकार से मेरा निवेदन है कि ‘ NEET – JEE परीक्षा को कैंसिल करके इस साल एडमिशन का कोई दूसरा तरीका अपनाया जाए. अभूतपूर्व संकट के इस समय में अभूतपूर्व कदम से ही समाधान निकलेगा.’

उन्होंने कहा कि आज 21वीं सदी के भारत में हम एक प्रवेश परीक्षा का विकल्प नहीं सोच सकते! यह सम्भव नहीं है. केवल सरकार की नीयत छात्रों के हित में सोचने की होनी चाहिए NEET-JEEE की जगह सुरक्षित तरीक़े तो हज़ार हो सकते हैं.

Leave a Reply