चर्चा मेंराष्ट्रीय

होटल में सांसद ने की खुदकुशी, गुजराती में लिखा सुसाइड नोट!

मुंबई। आज सोमवार कोदादरा और नगर हवेली से लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर दक्षिण मुंबई के एक होटल में मृत पाए गए हैं। उनका शव मरीन ड्राइव पर होटल सी ग्रीन में मिला। पुलिस को उस कमरे से गुजराती में लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला है।
मिली जानकारी के अनुसार डेलकर की उम्र 58 साल थी और वह निर्दलीय सांसद थे। वह वर्ष 1989 में पहली बार सांसद बने थे। तब से अब तक वह सात बार लोकसभा के लिए चुने जा चुके थे। उनकी लोकप्रियता का आलम यह था कि उन्होंने वर्ष 1989 से 2004 तक लगातार 6 बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।
मोहन डेलकर भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ चुके थे। उन्होंने 1991 और 1996 में कांग्रेस से चुनाव लड़ा और जीता। इसके बाद वह कांग्रेस से अलग हो गए और 1998 के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े और जीते। 1999 में उन्हें फिर से एक स्वतंत्र सांसद के रूप में चुना गया। वर्ष 2004 में उन्होंने भारत नवशक्ति पार्टी नाम से अपनी पार्टी बनाई और दादरा और नगर हवेली से सांसद बने। उन्होंने वर्ष 2009 में कांग्रेस भी ज्वाइन की थी। हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव यानी 2019 में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे।

Leave a Reply