Wednesday , April 17 2024
Breaking News
Home / मुंबई / Cruise Drugs Party में सैनिटरी पैड में ड्रग्स छुपाकर ले गई थीं मुनमुन धमेचा!

Cruise Drugs Party में सैनिटरी पैड में ड्रग्स छुपाकर ले गई थीं मुनमुन धमेचा!

 नई दिल्ली, जेएनएन। बीती 2 अक्टूबर को मुंबई में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई से गोवा जा रही क्रूज पर छापेमारी की थी। इस दौरान कई युवा इस क्रूज पर ड्रग्स पार्टी कर रहे थे। इस छापेमारी में पुलिस ने शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इन आठ लोगों ने आर्यन खान के दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा का नाम भी शामिल है।

इस रेड के दौरान खबर सामने आई थी कि इस पार्टी में मुनमुन धमेचा सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स छुपाकर लाई थीं। हालांकि इस खबर की अब तक पुष्टि नहीं हुई थी। लेकिन अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे इस रेड के दौरान का वीडियो ही बताया जा रहा है। जिसमें सैनिटरी पैड से ड्रग्स निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

दरअसल सोशल मीडिया (ट्विटर) पर एक यूजर ने वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को उन्होंने आर्यन खान ड्रग्स केस से ही जोड़ा है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है ‘शिप में मुनमुन नामक आरोपी के कमरे से सैनिटरी पैड्स में से ड्रग्स बरामद हुई।’ इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला सैनिटरी पैड खोल रही है जिसके अंदर की तरफ एक पेपर में ड्रग पिल्स निकलती है। इस वीडियो को आर्यन खान केस से ही जोड़ा जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं मुनमुन धमेचा के पकड़े जाने के बाद टाइम्स नाओ ने उनके भाई सिद्धार्थ धमेचा के साथ बातचीत की थी। इस दौरान उनके भाई ने ऐसी किसी भी खबर को खारिज किया था। यहां तक कि मुनमुन के भाई ने अपनी बहन के ड्रग्स लेने की बात से भी साफ इनकार कर दिया था। मुनमुन के भाई ने इसके लिए एजेंसी को झूठा तक कह दिया। उन्होंने कहा कि, ‘ये सबकुछ झूठ है।

ये भी पढ़ें

अरबाज मर्चेंट के सप्लायर को NCB ने किया अरेस्ट

हमसे फेसबुक में जुड़ने के लिए यहाँ click करे

जितने भी आरोप लगाए जा रहे हैं वो सभी झूठे हैं।’ बता दें कि मुनमुन धमेचा पेशे से मॉडल हैं और एक बिजनेसमैन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। फिलहाल इन सभी आरोपियों को मुंबई की आर्थर रोड जेल में रखा गया है।

About team HNI

Check Also

जेल से ही चलेगी दिल्ली की सरकार, ED हिरासत से अरविंद केजरीवाल का दूसरा निर्देश…

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के मुखिया भले ही ED हिरासत में हो, लेकिन काम …

Leave a Reply