Tuesday , March 26 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / लेखपाल संघ के नैनीताल जिला कार्यकारिणी का गठन, ताराचन्द्र घिल्डियाल अध्यक्ष व अरूण देवरानी संगठन मंत्री बने

लेखपाल संघ के नैनीताल जिला कार्यकारिणी का गठन, ताराचन्द्र घिल्डियाल अध्यक्ष व अरूण देवरानी संगठन मंत्री बने

रामनगर-उत्तराखंड लेखपाल संघ के जिला अधिवेशन में नैनीताल जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से ताराचंद्र घिल्डियाल को संघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी के कार्यों को लेकर पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श करते हुए नवगठित कार्यकारिणी ने लेखपालों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखकर उनका समाधान कराने का भरोसा दिया। रामनगर में शनिवार को काशीपुर रोड स्थित कृष्णा गार्डन में हुए लेखपाल संघ के जिला अधिवेशन में लेखपालों ने विभिन्न समस्याएं उठाते हुए उनका समाधान करने की मांग की। अधिवेशन के दौरान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष हुकुम चंद्रपाल, प्रांतीय महामंत्री ओम प्रकाश, पर्यवेक्षक गौरव चौहान और इंदु भट्ट की देखरेख में जिला कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न कराया गया।

इसमें ताराचंद्र घिल्डियाल अध्यक्ष, दीपक नेगी उपाध्यक्ष प्रथम, रंजना आर्य उपाध्यक्ष द्वितीय, आशुतोष चंद्र महामंत्री, अरुण कुमार देवरानी संगठन मंत्री, अभय कुमार कोषाध्यक्ष, राहुल आर्य ऑडिटर चुने गए। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ताराचंद्र घिल्डियाल ने कहा कि जिला नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में रिक्त पड़े लेखपालों के पदों की भर्ती के लिए प्रांतीय कार्यकारिणी के साथ मिलकर शासन स्तर पर बात की जाएगी। उन्होंने पदोन्नति पर सरकार की दोहरी नीति पर रोष जताते हुए लेखपालों की पदोन्नति का रास्ता साफ कराने के लिए शासन स्तर पर वार्ता की जाएगी। यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो बड़ा आंदोलन जिले से लेकर प्रदेश तक किया जाएगा। नवनियुक्त अध्यक्ष तारा चन्द्र घिल्डियाल ने भरोसा देते हुए कहा कि वह लेखपालों की समस्याओं का समाधान जिला व शासन स्तर पर प्राथमिकता से करायेंगे। इस दौरान एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, नायब तहसीलदार वीर सिंह चौहान, राजस्व उपनिरीक्षक हरीश यादव, आरिफ हुसैन, जितेंद्र मिश्रा, राजीव बिष्ट आदि मौजूद रहे।

About team HNI

Check Also

हल्द्वानी हिंसा: मास्टरमाइंड मलिक से होगी 2.44 करोड़ की वसूली, नोटिस जारी…

हल्द्वानी। बनफूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस के …

Leave a Reply