Sunday , February 15 2026
Breaking News
Home / मनोरंजन / कटप्पा समेत 8 के खिलाफ़ गैर-ज़मानती वारंट जारी

कटप्पा समेत 8 के खिलाफ़ गैर-ज़मानती वारंट जारी

फ़िल्म बाहुबली में कटप्पा का किरदार निभाने वाले अभिनेता सत्यराज समेत 8 लोगों के खिलाफ़ कोर्ट ने गैर-ज़मानती वारंट जारी किया है और ये वारंट कोर्ट में ना पेश होने के चलते जारी किया गया है.

दरअसल, पूरा मामला साल 2009 का है. जब कोर्ट में दायर की गई एक याचिका के अनुसार सत्यराज, अरुण विजयकुमार, चेरान, विजयकुमार, सरतकुमार, विवेक, श्रीप्रिया और सूर्या ने अपने बयानों के जरिए पत्रकारों की छवि धूमिल करने की कोशिश की थी.

तब कोर्ट ने सत्यराज समेत 8 के खिलाफ 19 दिसंबर साल 2011 को समन जारी किया था.

इसके बाद कलाकारों ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिका में एक्टर्स ने खुद न शामिल होने की छूट की मांग की थी. लेकिन कोर्ट ने यह याचिका ठुकरा दी.

आपको बता दें कि 15 मई 2017 को इस केस की सुनवाई होनी थी. जब ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट को पता लगा कि एक्टर्स सुनवाई वाली तारीख पर कोर्ट नहीं पहुंचे. इसके बाद उन्होंने एक्टर्स के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया.

हालांकि सभी आठों अभिनेताओं ने इस आदेश के खिलाफ मद्रास हाईकोर्ट की शरण ली है. वारंट जारी करने के बाद अदालत ने मामले पर अगली सुनवाई की तारीख 17 जून को निर्धारित कर दी है.

About team HNI

Check Also

इंसान से कुत्ता बन गया शख्स, खर्च किए 12 लाख रुपये, जानें-पूरी कहानी…

टोक्यो। जापान का एक शख्स अपने अजीबोगरीब शौक की वजह से चर्चा में आ गया …

Leave a Reply