Wednesday , April 24 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / पटना में आईएमए का कार्यक्रम बना कोरोना स्प्रेडर!

पटना में आईएमए का कार्यक्रम बना कोरोना स्प्रेडर!

खतरे की घंटी

  • देश के 25 राज्यों के 5000 डॉक्टर और हेल्थ वर्कर हुए थे शामिल, बिहार के 200 डॉक्टर मिले संक्रमित
  • लखनऊ मेदांता अस्पताल के 33 मेडिकल स्टाफ  पॉजिटिव, इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर भी संक्रमित

पटना/लखनऊ। बिहार की राजधानी में आईएमए का प्रोग्राम अब कोरोना स्प्रेडर बनता दिख रहा है। IMA के कार्यक्रम में देश के 25 राज्यों के 5000 डॉक्टर और हेल्थ वर्कर शामिल हुए थे। कार्यक्रम के बाद बिहार में डॉक्टरों में कोरोना विस्फोट हुआ है। अकेले बिहार में करीब 200 संक्रमित मिले हैं। इसके बाद 25 राज्यों में कोरोना का खतरा बढ़ गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
TMC नेता बाबुल सुप्रियो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बाबुल की पत्नी, पिता और कई स्टॉफ भी संक्रमित मिले हैं। संक्रमण की पुष्टि के बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है।
बिहार के मेडिकल कॉलेज में 72 और डॉक्टर कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 159 हो गई है।
लखनऊ में मेदांता अस्पताल के 33 मेडिकल स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें इमरजेंसी वार्ड में तैनात 1 डॉक्टर भी शामिल है। सभी संक्रमित एसिम्प्टोमेटिक हैं। अस्पताल प्रशासन ने 800 कर्मचारियों के सैंपल्स की जांच की थी, इसमें 33 सैंपल्स पॉजिटिव मिले।
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली एम्स ने 5 से 10 जनवरी के विंटर वेकेशन को रद्द कर दिया गया है। एम्स प्रशासन ने सभी फैकल्टी मेंबर्स को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी जॉइन करने को कहा है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी आज मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मनोज तिवारी ने ट्वीट कर बताया कि वह 2 जनवरी की रात से ही बीमार महसूस कर रहे थे। हल्का बुखार और जुकाम होने के बाद उन्होंने टेस्ट कराया, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव मिले।
महाराष्ट्र में भिवंडी के एक आश्रम स्कूल के 28 छात्रों और 2 स्टाफ सहित 30 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। छत्तीसगढ़ में बस्तर के चिंतागुफा के सीआरपीएफ कैंप में 38 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी जवानों को बैरक में ही क्वारेंटाइन किया गया है। तिहाड़ के विभिन्न जेलों में 2 कैदी और 6 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उनके परिवार का एक सदस्य और एक स्टाफ कोरोना संक्रमित मिला है। केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्हें कौशांबी स्थित यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply