Monday , July 22 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / इजरायल-हमास जंग पर P20 में बोले पीएम मोदी, ‘संघर्ष हित में नहीं, यह शांति का समय’… 

इजरायल-हमास जंग पर P20 में बोले पीएम मोदी, ‘संघर्ष हित में नहीं, यह शांति का समय’… 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यशोभूमि अधिवेशन केंद्र में जी20 के सदस्य देशों की संसदों के पीठासीन सभापतियों (पी20) के नौवें सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए उन्होंने पी-20 देशों के नेताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये समिट एक महाकुंभ है। आप सभी लोगों का यहां आना शुभ है। इन दिनों भारत में त्योहारी सीजन चल रहा है। पी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन 13-14 अक्टूबर को हो रहा है। इसमें जी20 देशों के संसद अध्यक्ष और सभापति हिस्सा लेते हैं।

पीएम मोदी ने इस्राइल में उपजे संकट का नाम लिए बिना कहा कि दुनिया के अलग कोनों में जो कुछ भी घट रहा है, उससे आज कोई भी अछूता नहीं है। संघर्ष की वजह से आज दुनिया संकटों से जूझ रही है। यह किसी के भी हित में नहीं है। मानवता के सामने जो बड़ी चुनौती है, उसका समाधान बंटी हुई दुनिया नहीं दे सकती। यह शांति और भाईचारे का समय है। साथ आगे बढ़ने का समय है। यह सबके विकास और कल्याण का समय है। हमें वैश्विक विश्वास के संकट को दमर करना होगा और मानव केंद्रित सोच पर आगे बढ़ना होगा। हमें विश्व को एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य के साथ आगे बढ़ाना होगा।

पीएम मोदी ने भारत की संसद पर हुए आतंकी हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने भारत की संसद पर हमला किया था। आतंक दुनिया के चुनौती है। ये दुनिया के किसी भी कोन में हो सकता है। इसे लेकर हमें सख्ती बरतने की जरूरत है। आतंकवाद की परिभाषा को लेकर आम सहमति नहीं होना दुखद है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया को टकराव से जूझना पड़ रहा है, जो किसी के हित में नहीं है। ये शांति और भाईचारे का समय है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘अगले साल भारत में फिर एक बार आम चुनाव होने जा रहा है। मैं P20 शिखर सम्मेलन में आए आप सभी प्रतिनिधियों को अगले साल होने वाले आम चुनाव को देखने के लिए अग्रिम निमंत्रण देता हूं। भारत को आपकी फिर से मेजबानी करने में बहुत खुशी होगी।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: क्रिकेट खेल कर लौट रहे किशोर को गुलदार ने बनाया निवाला, क्षत-विक्षत मिला शव

देवप्रयाग। उत्तराखंड में लगातार गुलदार का आतंक बढ़ रहा है। गुलदार के आतंक से लोगों …

Leave a Reply