Friday , December 8 2023
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड परिवहन निगम ने की सभी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, जानिए क्यों?

उत्तराखंड परिवहन निगम ने की सभी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, जानिए क्यों?

देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां 30 नवंबर तक के लिए रद्द कर दी हैं।

जानकारी के अनुसार परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से मंडल प्रबंधक को पत्र भेजा गया है। जिसमें कहा गया है कि 15 अक्तूबर से शुरू होने जा रहे त्योहारी सीजन के मद्देनजर यात्रियों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे बस की जरूरत और बढ़ेगी। दीपक जैन ने निर्देश दिए हैं कि सभी डिपो सहायक महाप्रबंधक लोकल मार्गों की निर्धारित बस सेवाओं की समीक्षा करें। यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बस रिशेड्यूल कर अतिरिक्त बस संचालन करें। इसके साथ ही देहरादून-ऋषिकेश सहित कई मार्गों पर यात्रियों के लिए कम बस उपलब्धता की शिकायत को तत्काल दूर किया जाए।

उन्होंने मंडल प्रबंधकों को भी निर्देश दिए हैं कि वे केवल पत्राचार न करें, बल्कि मंडल के सभी बस स्टेशन, कार्यशालाओं में आकस्मिक निरीक्षण करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि त्योहारी सीजन के मद्देनजर अपरिहार्य कारणों को छोड़कर निगम के सभी अधिकारियों, उपाधिकारियों, कार्मिकों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है।

About team HNI

Check Also

सीएम धामी ने किया छठवें वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन का शुभारम्भ

उत्तराखंड में ‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान’ की स्थापना के लिए भूमि की व्यवस्था के साथ …

Leave a Reply