चर्चा मेंराष्ट्रीयरोज़गार

Railway Recruitment 2024: रेलवे में 1376 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली। रेलवे में नौकरी करने की चाहत है तो आपके लिए ये खबर जरूरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरा-मेडिकल के 1376 खाली पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार जो विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने क्षेत्र अनुसार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2024 तक जारी रहेगी।

इसके साथ ही आवेदन के बाद किसी भी तरह के बदलाव के लिए उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए 17 सितंबर 2024 से 26 सितंबर 2024 तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।

इन पदों पर मांगे गए हैं आवेदन…

फील्ड वर्कर19
लैबोरेट्री असिस्टेंट (ग्रेड 3)94
ECG टेक्नीशियन13
ऑप्टोमेट्रिस्ट4
कारडिएक टेक्नीशियन4
स्पीच थेरेपिस्ट1
रेडियोग्राफर एक्स-रे टेक्नीशियन64
फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड)246
कैथ लैबोरेट्री टेक्नीशियन2
ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट2
फीजियोथेरेपिस्ट (ग्रेड 2)20
परफ्यूश्निस्ट2
लैबोरेट्री सुप्रीटेंडेंट27
हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर (ग्रेड 3)126
डायलिसिस टेक्नीशियन20
डेंटल हाईजीनिस्ट3
क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट7
ऑडियोलॉजिस्ट एंड स्पीच थेरेपिस्ट4
नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट713
डाइटीशियन5
उम्र सीमा:- आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र पद के अनुसार अलग-अलग है। हालांकि विभिन्न पदों के लिए कम से कम उम्र 18 साल है। रिजर्व्ड कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। पात्रता से जुड़ी ज्यादा डिटेल्स अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन:- इन पद पर उम्मीदवारों के चयन के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. एग्जाम के बाद दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा का आयोजन होगा।

इतना देना होगा आवेदन शुल्क:- आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर 500 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EBC) के उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा। अभ्यर्थी शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या फिर UPI के जरिए कर सकते हैं। ज्यादा डिटेल्स के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं।

ये हैं जरूरी डेट्स:- आवेदन की अंतिम तिथि: 16 सितंबर, 2024
सुधार विंडो तिथियां: 17 सितंबर से 26 सितंबर, 2024