Friday , February 20 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / श्रीदेव सुमन विवि में निकली शिक्षकों की भर्ती, 14 फरवरी तक इन पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन…

श्रीदेव सुमन विवि में निकली शिक्षकों की भर्ती, 14 फरवरी तक इन पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन…

टिहरी। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि बादशाहीथौल ने प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। वहीं आवेदक 14 फरवरी तक विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की हार्डकॉपी और डिमांड ड्राफ्ट डाक से 28 फरवरी तक जमा कराए जा सकेंगे।

बता दें लंबे इंतजार के बाद विवि ने प्रोफेसर आदि के 45 पदों पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। उनमें से प्रोफेसर के 11, एसोसिएट प्रोफेसर के 11, असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 और सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष के एक पद पर आवेदन आमंत्रित किया गया है। आमंत्रित किए गए पदों के लिए शैक्षिक योग्यता और अनुभव आदि सभी जानकारी विवि की वेबसाइट में अपलोड की गई है। आवेदक विवि की वेबसाइट http://www.sdsuv.ac.in/ पर जाकर जानकारी हासिल करने के बाद आवेदन कर सकते हैं।

विवि के कुलसचिव केआर भट्ट ने कहा कि विवि ने श्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश परिसर के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन पत्र 14 फरवरी तक ऑनलाइन और 28 फरवरी तक विवि में पंजीकृत डाक से जमा कराए जा सकेंगे। उसके बाद मिलने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply