उत्तराखण्डचर्चा मेंनैनीतालराज्य

उत्तराखंड: सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा की रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, ऐसे करें आवेदन

नैनीताल। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हर साल कक्षा छह और कक्षा नौ के लिए प्रवेश परीक्षा जनवरी के पहले हफ्ते में होती थी। लेकिन इस बार ये परीक्षा फरवरी महीने में आयोजित की जा सकती है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने इस परीक्षा के लिए नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके बाद ये तय है कि फरवरी के पहले हफ्ते में परीक्षा कराई जाएगी।

सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक छात्र 23 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 24 जनवरी है। अगर फॉर्म में कोई गलती हो गई है, तो उसे सुधारने के लिए छात्रों को 26 से 28 जनवरी 2025 तक का समय मिलेगा। आवेदन में त्रुटि सुधार और आवेदन करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने वेबसाइट भी जारी कर दी है।

आवेदक परीक्षा सबंधी कोई भी जानकारी एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nta..ac.in और https://exams.nta. ac. In/AISSEE/ पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।