Saturday , April 20 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / पहले सांप तो अब एयर इंडिया के फ्लाइट में महिला यात्री को बिच्छू ने मारा डंक…

पहले सांप तो अब एयर इंडिया के फ्लाइट में महिला यात्री को बिच्छू ने मारा डंक…

  • नागपुर से मुंबई जा रहे विमान में एक महिला यात्री को एक बिच्छू ने काट दिया है।
  • विमान कंपनी ने बयान जारी कर इस घटना की जानकारी दी है।

मुंबई। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में एक चौंका देने वाली घटना हुई। विमान में सवार एक महिला यात्री को बिच्छू ने डंक मार दिया। हालांकि उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। इससे पहले फ्लाइट में जीवित पक्षी और चूहे पाए गए है लेकिन किसी बिच्छू का मिलना और यात्री को काट लेना, ये यह एक दुर्लभ घटना है।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि 23 अप्रैल, 2023 को हमारी फ्लाइट AI 630 में एक यात्री को बिच्छू के डंक मारने की घटना सामने आई थी। विमान के लैंड करते ही महिला यात्री का तुरंत इलाज किया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि यात्री को अब अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है।

एयर इंडिया ने कहा- हमारी टीम ने प्रोटोकॉल का पालन किया। हमारे अधिकारी महिला के साथ अस्पताल गए और डिस्चार्ज होने तक यात्री को हर संभव की मदद दी। घटना की जानकारी मिलते ही एयर इंडिया की इंजीनियरिंग टीम ने विमान का गहन निरीक्षण किया। विमान में कीड़े मारने वाली गैस छोड़ी गई, जिससे बिच्छू पाया गया। यात्रियों को हुई परेशानी और असुविधा के लिए हमें खेद है।

बता दें कि इससे पहले गल्फ इंडिया फ्लाईट में एक चिड़िया कॉकपिट में घुस आई थी। यह घटना पिछले साल जुलाई महीने की है। इसी प्रकार पिछले साल दिसंबर में एक सांप इंडियन कैरियर की कालीकट दुबई फ्लाईट में पाया गया था। जबकि चूहे तो कई उड़ानों के दौरान जहाज के अंदर देखने को मिले हैं।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply