Friday , July 11 2025
Breaking News
Home / अभिनेता / आर्यन को जमानत ना मिलने पर स्वरा भास्कर ने इसे बताया शोषण

आर्यन को जमानत ना मिलने पर स्वरा भास्कर ने इसे बताया शोषण

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक लंबे अर्से से जमानत के इंतजार में हैं। मुंबई किला कोर्ट में जमानत याचिका खारिज होने के बाद आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने सेशंस कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। यहां 13 अक्टूबर को जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी जो 14 अक्टूबर तक चली थी।

अब कोर्ट ने 20 अक्टूबर तक जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है। एक बार फिर बेल ना मिलने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इसे शोषण बताया है।

14 अक्टूबर को सुनवाई के बाद आर्यन को बेल ना मिलने पर स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर लिखा, ‘आर्यन खान, आर्यन खान बेल, ये जाहिर तौर पर शोषण है।

ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर

ड्रग केस में फंसे आर्यन खान का सपोर्ट करने पर स्वरा भास्कर को कई सोशल मीडिया यूजर्स के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। एक यूजर ने लिखा, तुम से ऐसी उम्मीद नहीं थी। क्या तुम्हें हमारे देश की न्याय योजन पर भरोसा नहीं है। ये शोषण कैसे हुई। क्या नशे में हो।

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, कम से कम इसकी जमानत याचिका पर सुनवाई तो हो रही है। कई लोग ऐसे हैं जो सुनवाई के इंतजार में एक या दो साल तक जेल में रहते हैं।

स्वरा के अलाव शाहरुख खान की फिल्म रईस के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने लिखा, मैं जो लोग अपना काम कर रहे हैं उन्हें सपोर्ट और उनकी इज्जत करता हूं लेकिन दुर्भाग्य से ये वैसा नहीं लग रहा है। आर्यन का जेल टाइम बढ़ाए जाने के फैसले से काफी निराश हूं। आर्यन खान बेल।

20 अक्टूबर तक जेल में रहेगे आर्यन खान

मुंबई के स्पेशल NDPS कोर्ट ने सुनवाई के बाद जमानत याचिका की सुनवाई के बाद 20 अक्टूबर तक फैसला सुरक्षित रखा है। अब आर्यन, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा सहित सभी आरोपी 20 तारीख तक जेल में ही रहेंगे। आर्यन को 8 अक्टूबर से आर्थर जेल रोड की क्वारैंटाइन सेल में रखा गया था, हालांकि बीते दिन क्वारैंटाइन पीरियड खत्म होने के बाद उन्हें अन्य कैदियों के साथ आम जेल में शिफ्ट किया गया है।

About team HNI

Check Also

तंत्र-मंत्र का हत्या से कोई लेनादेना नहीं’, इसलिए हुआ था सौरभ का कत्ल, चार्जशीट में वजह खुली

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीते महीने हुए सौरभ हत्याकांड में आरोपी पत्नी मुस्कान …

Leave a Reply