Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: तेज रफ्तार कार ने महिला समेत चार को रौंदा, तीन की मौत, देखें खौफनाक वीडियो

उत्तराखंड: तेज रफ्तार कार ने महिला समेत चार को रौंदा, तीन की मौत, देखें खौफनाक वीडियो

टिहरी। जिला मुख्यालय के बौराड़ी में पैदल टहल रही एक महिला और उसकी दो भतीजियों को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके अलावा कार की चपेट में बेटी घायल है।

मिलीं जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 7:30 बजे बौराड़ी निवासी महिला रीना नेगी (36) पत्नी रविन्द्र सिंह नेगी अपनी दो भतीजियों अग्रिमा (10) और अन्विता (7) दोनों पुत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के साथ नगर पालिका कार्यालय रोड में इवनिंग वॉक कर रहे थे। इस दौरान जिला पंचायत कार्यालय की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आई और चारों को बुरी तरह कुचल दिया।

इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने घायलों जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान अग्रिमा (10) और अन्विता (7) की मौत हो गई। वहीं रीना देवी की बेटी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर एकत्रित हुई भीड़ ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply